Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गौतम अदानी को बचा रही है सरकार – कांग्रेस 

नई दिल्ली: कांग्रेस ने एक बार फिर से बीजेपी पर भारतीय अरबपति कारोबारी गौतम अदानी को बचाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेस करते हुए सीधे केंद्र सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि वह अदानी के बचा रही है।

Government is saving Gautam Adani Congress

सुप्रिया श्रीनेत ने अदानी पर यह कहा:

  • अमेरिका की तरफ से गिर*फ्तारी वारंट जारी होने के बाद से ही गौतम अदानी के खिलाफ कई देश जांच कर रहे हैं।
  • दुनिया की टॉप-7 ऊर्जा कंपनियों में से एक फ़्रांस की टोटल एनर्जी जिसकी अदानी ग्रीन में 20 फीसदी हिस्सेदारी है, उसने तय किया है कि वह अब अदानी ग्रुप में कोई नया निवेश नहीं करेगी।
  • अमेरिकी एजेंसी इस बात की समीक्षा कर रही है कि अदानी को दिए गए श्रीलंकाई बंदरगाह के लिए फंडिंग की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं। श्रीलंका खुद भी अदानी पावर डील की समीक्षा कर रहा है।
  • इसराइल का हाइफा बंदरगाह मजदूरों की हड़ताल की वजह से चुनौतियों का सामना कर रहा है।
  • कीनिया की सरकार पहले ही एयरपोर्ट और ऊर्जा समझौतों को रद्द कर चुकी है।
  • बांग्लादेश की अदालत ने अदानी पावर डील पर जांच के आदेश दिए हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया में अदानी के खिलाफ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और व्यापक वि*रोध प्रद*र्शन भी हुए हैं।
  • स्विटजरलैंड ने अदानी से जुड़े करीब 2,617 करोड़ रुपये गलत कामों के आरोप में जब्त कर लिए हैं।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि लेकिन भारत में अदानी सुरक्षित हैं और सरकार उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस बीच, मूडीज और फिच जैसी रेटिंग एजेंसियों ने अदानी के शेयरों की रेटिंग घटा दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !