Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

राजस्थान रोडवेज के दिल्ली आगार ने अर्जित की इतिहास की सर्वाधिक आय

जयपुर: राजस्थान रोडवेज के दिल्ली आगार ने नवम्बर माह  में 3.45 करोड़ रुपये आय अर्जित करते हुए अब तक के इतिहास की सर्वाधिक बुकिंग आय का रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली आगार के मुख्य प्रबंधक पुलकित कुमार ने बताया कि दिल्ली आगार ने नवम्बर में 3.45 करोड़ रू की आय अर्जित करते हुए अक्टूबर, 24 की 2 करोड़ 67 लाख रूपये आय की तुलना में 78 लाख रूपये अधिक की आय अर्जित की है।

 

 

Delhi agar of Rajasthan Roadways earned the highest income in history

 

 

पुलकित ने बताया कि हाल ही में 17 अक्टूबर से रोडवेज की चेयरमैन शुभ्रा सिंह के प्रयासों से रोडवेज प्रबंधन ने नई दिल्ली-जयपुर मार्ग पर 8 नई डीलक्स एसी बसों का संचालन आरंभ किया है जिससे दिल्ली आगार की बुकिंग आय में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि इन नवीन बसों के संचालन के कारण वर्तमान समय में नई दिल्ली-जयपुर मार्ग पर निजी एसी बस ऑपरेटर्स के साथ काफी प्रतिस्पर्धा के बावजूद भी राजस्थान रोडवेज इस मार्ग पर अपनी डीलक्स वाहनों की उपस्थिति को बनाये रखते हुए नवम्बर में अच्छा यात्री भार अर्जित करने में सफल रहा है। इसके परिणामस्वरूप नवम्बर में दिल्ली आगार ने केवल वॉल्वो वातानुकूलित डीलक्स बसों से 50 लाख रु आय अर्जित की है जो कि  सितंबर  की तुलना में 25 लाख रुपये अधिक है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !