Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित होने पर बोले ओम बिरला और प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: आज मंगलवार को एक बार फिर लोकसभा में हं*गामे की वजह से कार्यवाही को कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को स्थगित करते हुए कहा कि सदन चलेगा तो मर्यादा और गरिमा से चलेगा। सुबह ग्यारह बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, ओम बिरला ने सभी पक्षों से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद एक पवित्र स्थल है। इस भवन की उच्च गरिमा और प्रतिष्ठा है।

Om Birla and Priyanka Gandhi said on repeated adjournment of Lok Sabha proceedings

सहमति और असहमति हमारे लोकतंत्र की परंपरा रही है, जो संविधान बनते समय भी हमने अभिव्यक्त की है। बिरला ने कहा कि मेरा आग्रह है कि हमें गरिमा रखनी चाहिए। संसद परिसर में पिछले कुछ दिनों से जिस प्रकार के प्र*दर्शन किए जा रहे हैं, जिस प्रकार के नारे और पोस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। वो ना सिर्फ अशोभनीय है बल्कि हमारी नियम प्रक्रियाओं के अनुरूप भी नहीं है।

मुझे बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि इसमें प्रतिपक्ष के बड़े नेताओं का आचरण-व्यवहार भी संसदीय मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है। मेरा आग्रह है चाहे सत्ता पक्ष हो या प्रतिपक्ष हो सभी दल के लोग संसद की गरिमा, परंपरा, मर्यादा, प्रतिष्ठा को बनाए रखें।

इधर कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि सदन चले, लेकिन किसी वजह से सरकार नहीं चाह रही है। हम जो प्र*दर्शन कर रहे हैं वो बाहर कर रहे हैं। हम अपना काम करके अंदर जा रहे हैं, रोज हम कोशिश करते हैं लेकिन वो चर्चा नहीं चाहते। किसी ना किसी बहाने हर रोज कार्यवाही स्थगित करा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !