एसडीपीआई सवाई माधोपुर की ओर से 15 अक्टूबर मंगलवार को गंगापुर सिटी उस्मान कॉलोनी वार्ड नं. 44 में एक ब्रांच कमेटी का गठन विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान की अध्यक्षता में किया गया।

एक विज्ञप्ति के अनुसार ब्रांच कमेटी की जिम्मेदारी मोहम्मद इस्माइल खान को दी गई। इसके अलावा सरपरस्त यासीन, उपाध्यक्ष उमर फारूक, महासचिव नियामत अली, सचिव हाफिज मजीद, कोषाध्यक्ष फरमान को बनाया गया। इस अवसर पर 22 लोगों ने एसडीपीआई पार्टी की सदस्यता लेकर पार्टी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में गंगापुर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान, समीर इदरीसी सहित विधानसभा कमेटी के कई मेंबर मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया