Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

रीट परीक्षा: सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी से होगी निगरानी

जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)- 2024 में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। बोर्ड संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी तथा अन्य केन्द्रों पर वीडियोग्राफी से निगरानी रखेगा। अभ्यर्थियों को आवेदन में अधिकतम तीन महीने पुरानी फोटो लगानी होगी। परीक्षा के समय फोटो का मिलान भी किया जाएगा। बोर्ड को बुधवार शाम तक 29 हजार 308 आवेदन मिले हैं।
REET exam Surveillance will be done through CCTV and videography in rajasthan
इनमें 1035 आवेदक ऐसे हैं जिन्होंने दोनों लेवल में परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है। बोर्ड के सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि आगामी 27 फरवरी को दो पारियों में आयोजित की जाने वाली रीट परीक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। परीक्षा में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केन्द्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। बोर्ड विशेष उडनदस्ते भी गठित करेगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन में अपनी अद्यतन फोटो ही लगाएं। यह फोटो तीन महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
परीक्षा के समय केन्द्र पर आवेदन में लगी फोटो एवं अभ्यर्थी के चेहरे का मिलान किया जाएगा। इसमें किसी तरह का अंतर पाए जाने पर बोर्ड इसकी जांच करेगा। कोई फ*र्जी अभ्यर्थी परीक्षा देता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड सचिव ने बताया कि बुधवार शाम तक लेवल एक में 15 हजार 570 एवं लेवल दो में 13 हजार 738 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें 1035 ऎसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने दोनों लेवल की परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन सोच-समझकर एवं वास्तविक दस्तावेजों के आधार पर भरें। एक बार फार्म भरने के बाद अभ्यर्थी अपने स्तर पर संशोधन नहीं कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। सचिव शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक कर परीक्षा शुल्क जमा करवा कर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा कराने के बाद ही आवेदन की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
रीट परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेवल एक व दो के लिए 550 रूपए परीक्षा शुल्क रखा गया है। कोई अभ्यर्थी दोनों लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 750 रूपए शुल्क देना होगा। बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा 27 फरवरी को दो पारियों में आयोजित की जाएगी।  प्रथम पारी की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12.30 बजे तक होगी एवं द्वितीय पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !