नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, 27 दिसंबर को सारे सरकारी समारोहों को रद्द कर दिया गया है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शनिवार को अंतिम संस्कार के दिन विदेशों में भारत के दूतावासों और उच्चायोगों में भी राष्ट्रीय झंडे को झुका दिया जाएगा।
केरल की सरकार ने भी राज्य में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर राष्ट्रीय झंडा झुकाने का निर्दश दिया है। कर्नाटक सरकार ने भी सात दिन के राजकीय शोक और 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, नेता प्रतिपक्ष समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गाँव में हुआ था। पंजाब विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री ली और फिर ऑक्सफोर्ड से पीएचडी की पढ़ाई की।
Tags Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Manmohan Singh National mourning New Delhi PM Manmohan Singh Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!
कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …
श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा
बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …
सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी
सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
