Saturday , 10 May 2025
Breaking News

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक संदेश जारी किया है। अपने एक्स हैंडल पर मैक्रों ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में भारत ने एक महान व्यक्ति और फ्रांस ने एक सच्चा दोस्त खो दिया है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी को देश के नाम कर दिया था। उनके परिवार और भारत के लोगों प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। अमेरिका ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भारत-अमेरिका संबंधों का शिल्पकार करार दिया है।

French President Emmanuel Macron expressed grief over the demise of Manmohan Singh

भारत के अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निःस्वार्थ योगदान को याद करते हुए लिखा कि उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों में ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत की। भारत के विकास और समृद्धि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमें प्रेरणा देती रहेगी। उनके महान नेतृत्व और विजन के लिए हम आभारी हैं। गुरुवार को मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

If military action is taken against India, we will give a strong response DrSJaishankar

भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की गई तो कड़ा जवाब देंगे: एस जयशंकर

नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि यदि भारत के …

Malegaon Maharashtra Sadhvi Pragya News 08 May 2025

मालेगांव ब्ला*स्ट का फैसला 31 जुलाई तक टला

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र मालेगांव ब्ला*स्ट मामले में फैसला टल गया है। आज गुरुवार को एनआईए की …

Operation Sindoor is still on Union Minister Kiren Rijiju

ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है: केंद्रीय मंत्री रिजिजू

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को दिल्ली में सर्वदलीय बैठक …

Rohit Sharma announced his retirement from Test cricket

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का एलान

नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान …

Around 550 flights cancelled between India and Pakistan

बढ़ते तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान में करीब 550 उड़ानें रद्द

नई दिल्ली: हवाई ह*मलों के बाद से भारत और पाकिस्तान में लगभग 550 उड़ानें रद्द …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !