Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज शनिवार को अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सुबह उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय और फिर वहां से दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत तमाम गणमान्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

Manmohan Singh last rites were performed with state honours

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक भी निगमबोध घाट पर मौजूद थे, उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले जब पार्थिव शरीर निगमबोध घाट पर पहुंचा तो राहुल गांधी पार्थिव शरीर ले जा रहे वाहन में बैठे दिखाई दिए। उन्होंने अर्थी को कंधा भी दिया। 92 साल के सिंह का निधन गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था। भारत सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। कांग्रेस ने सात दिनों तक 26 दिसंबर से एक जनवरी तक अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !