कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में सर्दी का सितम जारी है। पिछले दो दिनों से कोटा में तेज सर्दी के चलते लोग घरों में दुबके नजर आए। सर्दी के सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। तापमान 17.7 डिग्री से घटकर 13.7 डिग्री हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी भी 100 मीटर दर्ज हुई है। कल और आज सुबह के समय हल्की बारिश की तरह ओस गिर रही थी।
तापमान में आई गिरावट के बाद पूरा दिन गलन-ठिठुरन बनी रही। शहर में सुबह से ही कोहरा बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों और हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ है। हाईवे पर कोहरा होने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।
चालक अपने वाहन की हेडलाइट जलाकर हाईवे से गुजर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शहर की अपेक्षा तापमान कम है। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर, कंबल ओढ़कर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार- कोटा में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
