Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रशांत किशोर ने जमानत लेने से किया इनकार

बिहार: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जमानत लेने से इनकार कर दिया है। उन्हें सोमवार को सुबह पटना पुलिस ने गांधी मैदान से गिर*फ्तार किया था। बीबीसी संवाददाता सीटू तिवारी के अनुसार प्रशांत किशोर के वकील शिवानंद गिरी ने पटना में पत्रकारों को बताया कि अदालत ने 25 हजार रुपये का बॉन्ड भरने को कहा गया था और साथ ही यह भी लिख कर देने को कहा था कि वह भविष्य में ऐसा अप*राध नहीं करेंगे। यह लिखने का मतलब है कि हमने मान लिया कि यह अ*पराध किया है।

Prashant Kishor patna bihar news update

ध*रना प्र*दर्शन करना हमारा बुनियादी अधिकार है, सामाजिक मुद्दे पर. फिर हम बंध जाएंगे। कभी भी हम प्रद*र्शन करेंगे तो पुलिस इसे मुद्दा बनाकर जेल भेज देगी। प्रशांत किशोर ने जज से कहा कि जमानत ठीक है, लेकिन शर्त हटा लीजिए लेकिन अदालत ने इनकार कर दिया। इससे पहले, गिर*फ्तारी की कार्रवाई पर पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कुछ लोग गांधी मैदान के प्रति*बंधित इलाके में गांधी मूर्ति के सामने गैर कानूनी रूप से प्रद*र्शन कर रहे थे। इस संबंध में गांधी मैदान के पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी।

उन्होंने कहा कि आज प्रशांत किशोर के साथ 43 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 15 गाड़ियों को सीज किया गया है। जांच के बाद पता चला कि 43 लोगों में से 30 लोग छात्र नहीं थे। उनमें से कुछ लोगों ने खुद को छात्र बताया है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। प्रशांत किशोर दो जनवरी से ही पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी छात्रों की मांग के समर्थन में आमरण अन*शन पर थे।

13 दिसंबर को हुई बीपीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में छात्र 18 दिसंबर से प्र*दर्शन कर रहे हैं और उनकी मांग है कि परीक्षा दोबारा कराई जाए। हालांकि प्रशासन ने शनिवार को उस परीक्षा केंद्र के सभी परीक्षार्थियों की दोबारा परीक्षा आयोजित कराई, जहां गड़बड़ी के आरोप लगे थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !