Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

एचएमपीवी वायरस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्यों कहा, चिंता करने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: कर्नाटक में एचएमपीवी वायरस के दो मामले सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के महानिदेशक प्रो. डॉक्टर अतुल गोयल ने कहा कि मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि चीन में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस फैल रहा है, लेकिन हमारे यहां एचएमपीवी श्वसन से संबंधित एक सामान्य वायरस है जो सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां पैदा करता है।

Why did the Health Ministry say on HMPV virus, no need to worry

घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि यह एक सामान्य श्वसन वायरस है, जिससे हल्के लक्षण होते हैं। देश के अस्पताल मौसमी संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसका असर खास तौर पर बूढ़े लोगों या एक साल से कम उम्र के बच्चों में देखने को मिलता है। लेकिन यह ऐसी कोई गंभीर बीमारी नहीं है, जिससे चिंता करने की जरूरत हो। सर्दी के दिनों में सांस की नली में संक्रमण आम तौर पर होते हैं और इनसे निपटने के लिए हमारे स्वास्थ्य महकमे और अस्पताल तैयार हैं।

बेड्स और डॉक्टर्स की व्यवस्था पर्याप्त है। इसके लिए किसी खास दवाई की जरूरत नहीं होती क्योंकि इसके लिए कोई खास एंटीवायरल दवा है ही नहीं। जहां तक डेटा का सवाल है तो हमारे यहां कोई बड़े पैमाने पर मामले नहीं आ रहे हैं। आईएसआर के डेटा के अनुसार सर्दियों में जो सामान्य संक्रमण होते हैं, हालात अभी वैसे ही हैं। इसलिए देश को इस वक्त इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !