Sunday , 7 June 2026
Breaking News

तिरुपति भगदड़ मामले पर पीएम मोदी और राहुल गांधी क्या बोले

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मची भगदड़ पर छह लोगों की मौ*त हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ से दुखी हूं।

PM Modi and Rahul Gandhi statement on Tirupati stampede

जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रही है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है  कि तिरुपति में हुए भगदड़ बहुत दुखद है। जिन लोगों की इस घटना में मौ*त हुई है उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे इस मुश्किल घड़ी में हर संभव मदद करें।

बता दें कि बुधवार को तिरुपति में कई श्रद्धालु तिरुमाला हिल्स स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टिकट हासिल करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई। 10 जनवरी से शुरू हो रहे 10 दिन के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए देशभर से सैकड़ों श्रद्धालु तिरुपति पहुंचे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: “तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 की मौ*त”

#News #AndhraPradesh “तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 की मौ*त”

तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 की मौ*त

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !