Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अभिनेता सैफ अली खान पर चा*कू से ह*मला

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान पर चा*कू से ह*मला होने के बाद उनकी स्थिति के बारे में लीलावती अस्पताल ने बताया है। मामले पर अभिनेत्री और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर की पीआर एजेंसी ने भी बयान जारी किया है। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉक्टर नीरज उत्तमणी ने कहा कि सैफ पर उनके ब्रांदा वाले घर में अज्ञात शख़्स ने ह*मला किया है।

Actor Saif Ali Khan Hospital Mumbai News 16 Jan 25

उन्हें करीब साढ़े तीन बजे लीलावती अस्पताल लाया गया। उन्हें छह जगह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक घाव रीढ़ के पास है। उनकी सर्जरी की जा रही है। ये चोट कितनी गहरी है, इस बारे में सर्जरी के बाद बताया जा सकेगा। करीना कपूर की पीआर एजेंसी की ओर से भी ये बताया गया है कि कल रात उनके और सैफ के घर में चोरी की कोशिश हुई है।

सैफ के हाथ में चोट आई है और वह अस्पताल में हैं। परिवार के बाकी सदस्य बिल्कुल ठीक हैं। बयान में कहा गया है कि हम मीडिया और फैन्स से धैर्य बनाए रखने और अटकलबाजी न करने का निवेदन करते हैं क्योंकि पुलिस पहले ही इस मामले की जाँच में जुटी हुई है। आप सबकी चिंताओं के लिए शुक्रिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !