Saturday , 6 June 2026
Breaking News

भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो

नई दिल्ली: भारत इस बार 26 जनवरी को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिअंतो समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिअंतो 25 और 26 जनवरी 2025 के दौरान भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे।

Indonesian President Prabowo will be the chief guest on India's 76th Republic Day

प्रेस रिलीज के अनुसार इस बार राष्ट्रपति प्राबोवो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। अक्टूबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्रपति प्राबोवो की यह पहली भारत यात्रा होगी। प्रेस रिलीज के अनुसार भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों से गर्मजोशी और दोस्ताना संबंध हैं।

एक समग्र रणनीतिक साझीदार के रूप में इंडोनेशिया भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और हमारे ‘इंडो-पैसिफिक’ दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। राष्ट्रपति प्राबोवो की आगामी राजकीय यात्रा नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

Dr. Syed Mohammed Ghouse creates history Performs successful robotic surgery in Hyderabad, 3000 kilometers from Wuhan

डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने रचा इतिहास: वुहान से 3000 किलोमीटर दूर हैदराबाद में की सफल रोबोटिक सर्जरी

5G और एडवांस रोबोटिक तकनीक की मदद से 90 मिनट चला ऑपरेशन, मेडिकल क्षेत्र में …

ACB action lady SHO Bhiwani Haryana News 27 May 26 - Vikalp Times

एसीबी ने भिवानी में लेडी SHO को 7 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

हरियाणा: (Haryana) के भिवानी जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !