Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राज्यपाल के अभिभाषण में हं*गामा नहीं करेगा विपक्ष

जयपुर: राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधानसभा का यह पवित्र सदन प्रदेश की आठ करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करता है। सदन की कार्यवाही को आम जनता देखती है। प्रदेश की जनता से चुनकर आये जनप्रतिनिधिगण अपने आचरण और व्यवहार से जन आकांक्षाओं के अनुकूल आदर्श प्रस्तुत करें। देवनानी ने कहा कि विधान सभा सदन नियमों, परम्‍पराओं व मर्यादाओं से चलता है।

 

 

 

Rajasthan Assembly session will start from 31 January 25

 

 

उन्होंने सभी दलों से सदन को शांतिपूर्वक चलाने में सहयोग करने और सार्थक बहस में अपनी बात समय सीमा में रखने के लिए कहा है। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के तृतीय सत्र की बैठकें शुक्रवार 31 जनवरी से आरम्भ होगी। इससे पहले बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की अध्‍यक्षता में विधानसभा में सर्वदलीय बैठक सम्‍पन्‍न हुई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा का सदन नये कलेवर में तैयार हो गया है।

 

 

 

 

सदन को वन-नेशन-वन एप्‍लीकेशन के तहत टेब लगाकर तैयार कर दिया गया है। सदन में सार्थक चर्चा और राज्‍यपाल अभिभाषण को पक्ष और प्रतिपक्ष के सभी सदस्यगण शान्तिपूर्ण सुनने के लिए बैठक में सहमती बनी। देवनानी ने कहा कि सदस्‍य सदन में मर्यादित व्‍यवहार करें और वैल में नहीं आएं। सभी सदस्‍यों को नियमों के अनुसार बोलने का मौका मिलेगा। विधानसभा का सदन अधिक से अधिक दिन चले इसके लिए सभी दलों को सकारात्मक सोच रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सदन को चलाने की जिम्मेदारी सोलहवीं विधान सभा के सभी सदस्यों की है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !