Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विवाहिता ने स्कार्फ से फं*दा लगाकर किया सुसा*इड

कोटा: कोटा शहर के रामपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के सुसा*इड करने का मामला सामने आया है। जहां महिला अपने कमरे में फां*सी का फं*दा लगाकर लटकी हुई मिली। बेटा जब कमरे में गया तो सुसा*इड का पता चला। जानकारी के अनुसार महिला ने दस साल पहले ही लव मैरिज की थी। रामपुरा थानाधिकारी महेश कारवाल ने बताया कि महिला किरण (28) शिवदास घाट की गली में अपने पति और 8 साल के बेटे के साथ किराए से रहती थी।

 

Love Marriage Woman Kota City News 06 Feb 25

 

 

 

परिजनों की शिकायत पर आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला के पति विष्णु ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है। 10 साल पहले उसने किरण से लव मैरिज की थी। कुछ महीने पहले गली का एक युवक दोस्त बना था। युवक का मेरे घर आना-जाना था। वह मेरी पत्नी से बातचीत भी करता था। जब उसे इस बात का पता लगा तो उसने 4-5 दिन पहले रामपुरा थाने में शिकायत दी थी। वहां युवक और उसके परिवार को बुलवाया, जिसके बाद पत्नी किरण ने आगे बात नहीं करने को कहा। इसके बाद वह सब बातें भूलने को राजी हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला थाने तक जाने से किरण को शर्मिंदगी महसूस हो रही थी।

 

 

 

 

आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे 90 साल की बुजुर्ग मकान मालकिन का काम करने ऊपर गई। किरण ने मकान मालकिन से कहा कि मैं 5 मिनट सो जाती हूं। ये कहकर किरण कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आई तो उसे देखने के लिए 8 साल के बेटे को ऊपर भेजा। बेटे ने कमरे में जाकर देखा तो वह फां*सी पर लटकी हुई थी। बेटे की सूचना पर कमरे में गया। स्कार्फ से फां*सी लगा रखी थी। स्कार्फ को चा*कू से काटकर नीचे उतारा और एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आया। हम दोनों पति-पत्नी के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

Major government decision Tax hiked on diesel and ATF will it impact the common man Vikalp Times

सरकार का बड़ा फैसला: डीजल-ATF पर टैक्स बढ़ा, आम लोगों पर पड़ेगा असर या नहीं?

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने देश में ईंधन (Fuel) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !