Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वरिष्ठ मंडल वाणिज्यक प्रबंधक कोटा रेल मंडल सौरभ जैन का किया स्वागत

सवाई माधोपुर: टीम वतन फाउंडेशन के फाउंडर एवं रेल उपयोगकरता परामर्शदात्रि समिति (डीआरयूसीसी) सदस्य हुसैन आर्मी सहित टीम के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, पत्रकार नरेन्द्र शर्मा बीते बुधवार को कोटा रेल मंडल कार्यालय पहुंच कर कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यक प्रबंधक सौरभ जैन से मुलाकात कर रेल यात्री सुविधाओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही जैन का वरिष्ठ मंडल वाणिज्यक प्रबंधक के पद का कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई देते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का चित्र व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

 

 

Senior Divisional Commercial Manager Kota Railway Division welcomed Saurabh Jain

 

 

इस मौके पर वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन को पत्र के माध्यम से रेल यात्रियों की सुविधाओं तथा समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग रखी। ज्ञापन के माध्यम से जैन को अवगत करवाया कि जयपुर मुंबई सुपर फास्ट ट्रेन में सवाई माधोपुर से जयपुर का टिकिट तो दिया जाता है लेकिन जयपुर से सवाई माधोपुर का टिकिट नहीं मिलता है। इस सुविधा को शीघ्र चालू करवाने, सवाई माधोपुर से गंगापुर सिटी होते हुए बामनवास लालसोट के रास्ते दौसा के लिए नई रेल सेवा शुरू करने तथा अजमेर से गंगापुर सिटी तक चल रही ट्रेन को सवाई माधोपुर तक चलाने और कोटा सवाई माधोपुर के बीच चल रही मेमो ट्रेन का सुबह सवाई माधोपुर से जाने का समय बदल कर साढ़े पांच 6 बजे करने सही अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी।

 

 

 

 

ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते पूर्व के सभी शौचालय टॉयलेट तोड़ दिए गए है, लेकिन उनकी जगह कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। इस कारण रेल यात्रियों को भरी असुविधा होती है। इसके लिए अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था करने की मांग रखी। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने सभी समस्याओं को सुना और जल्द ही समस्याओं के निवारण का भरोसा दिलाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !