Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राहुल गांधी ने लगाए महाराष्ट्र चुनाव में वोटर लिस्ट में गड़*बड़ी के आरोप

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़*बड़ी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने एनसीपी (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत के साथ नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में हेराफेरी की गई है। राहुल गांधी ने कहा कि इस दौरान 39 लाख नए वोटर जोड़े गए।

Rahul Gandhi Press Conference on Voter List in Maharashtra Elections

वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले 32 लाख नए वोटर जोड़े गए थे। उन्होंने कहा कि ये नए वोटर कौन हैं और कहां के हैं। हमें इसकी जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। हमें लोकसभा और विधानसभा के वोटरों की लिस्ट चाहिए। कई वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए गए है। एक बूथ के वोटरों को दूसरे बूथ में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए है, उनमें से ज्यादातर दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों समुदाय के हैं।

हमने चुनाव आयोग को बार-बार वोटर लिस्ट देने को कहा है। लेकिन, उन्होंने हमारे आग्रह का कोई जवाब नहीं दिया। विपक्ष के नेता ने ये सब संसद में कहा है। लेकिन, चुनाव आयोग ने जवाब नहीं दिया है। इसका मतलब ये है कि वो जो कर रहे हैं, उसमें कुछ गलत है। मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं। मैं सिर्फ डेटा पेश कर रहा हूं। ये साफ बताता है कि गड़*बड़ी हुई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना, एनसीपी (अजित पवार) और बीजेपी के गठबंधन वाले महायुति को 235 सीटें मिली थीं।

जबकि एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस के गठबंधन महाविकास अघाड़ी को सिर्फ 47 सीटें मिली थीं। बीजेपी को 132 सीटों पर जीत मिली थीं। शिवसेना (एकनाथ) को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। महाविकास अघाड़ी में उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना सिर्फ 20 सीटों पर जीत पाई। कांग्रेस को 16 और शरद पवार की एनसीपी 10 पर सिमट गई थी। समाजवादी पार्टी को दो सीटें मिलीं थीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !