Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जैन मंदिर में मूर्तियों की चोरी की अफ*वाहों को लेकर उपजा वि*वाद

सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय के पुराने शहर में जैन मंदिर से मूर्तियों के चोरी की अफ*वाहों को लेकर पैदा हुई गलतफहमी के चलते जैन धर्मावलम्बी और मंदिर पुजारी के बीच आपस में वि*वाद हो गया और जैन मंदिर से मूर्तियों की चोरी की अफ*वाह शहर में फैल गई। जिसके चलते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मूर्तियां मन्दिर में रखवाई।

 

 

Jain Temple Kotwali Police Sawai Madhopur 10 Feb 25

 

 

कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे सवाई माधोपुर शहर से बाहर से करीब 20-25 लोगों का एक समूह पाली हाउस के पास स्थित जतीजी जैन मन्दिर में पूजा के लिए आया था। इन लोगों ने मन्दिर पुजारी राजेश शर्मा से मन्दिर में पूजा की अनुमति लेकर पूजा करना चाहा। जिसके बाद सभी लोग मन्दिर की मूर्तियां चुपचाप से पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्वेताम्बर मन्दिर में ले जाने लगे। इस दौरान पुजारी की पत्नी ने उन्हें मूर्तियां ले जाते हुए देखा और रोका तो वि*वाद हो गया।

 

 

 

 

जैन धर्मालम्बियों का कहना है कि यहां मूर्तियों की पूजा लम्बे समय से नहीं हो रही है। इसलिए वह मूर्तियां लेकर जाएगें। इसी बीच यहां लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर पुलिस चौकी प्रभारी जितेन्द्र मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कोतवाली थानाधिकारी को दी।

 

 

 

जानकारी मिलने पर कोतवाली थानाधिकारी मय जाब्ता मौक पर पहुंचे। जिसके बाद मूर्तियों को फिर से जतीजी जैन मन्दिर में रखवाया गया। वहीं छीतर चौराहा स्थित आनन्द भवन में जैन समाज के लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करवाया गया। तब जाकर मामला समाप्त हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !