Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सोनिया गांधी ने केंद्र से पूछा जनगणना कब होगी?

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने सोमवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार से जनगणना को लेकर सवाल किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना में चार साल से ज्यादा देर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सितंबर 2013 में यूपीए सरकार लाई थी।
Sonia Gandhi asked the Center when will the census be held
इसका मकसद देश की 140 करोड़ जनता के लिए खाद्य और पोषण को सुनिश्चित करना था। इसने लाखों लोगों को भुखमरी से बचाया। खासतौर पर कोविड-19 संकट के दौरान। सोनिया गांधी ने कहा कि एनएफएसए के तहत, 75 फीसदी ग्रामीण आबादी और 50 फीसदी शहरी आबादी सब्सिडी के तहत अनाज प्राप्त करने के हकदार हैं।
हालांकि, लाभार्थियों की संख्या अब भी 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर तय होती है, जो अब एक दशक से ज्यादा पुराना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार है, जब जनगणना में चार साल से ज्यादा समय की देरी हो चुकी है। इसे साल 2021 में किया जाना था। मगर, अब भी जनगणना के बारे में कुछ साफ नहीं है कि यह कब होगी?

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !