Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रजिस्ट्री लिपिक को 15 हजार रूपये की रि*श्वत लेते पकड़ा

जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाडी द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनेश मीणा कनिष्ठ सहायक/ रजिस्ट्री लिपिक कार्यालय उप पंजीयक बहादुरपुर, जिला अलवर द्वारा 15 हजार रूपये रि*श्वत राशि लेते रंगे हाथों गि*रफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी चौकी भिवाडी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी द्वारा अपने प्लाट की रजिस्ट्री 31 जनवरी को करवाई गई थी।

 

ACB bhiwadi action on Registry clerk in alwar

 

 

 

उप पंजीयक बहादुरपुर एवं कार्यालय में पदस्थापित कार्मिकों द्वारा रजिस्ट्री देने के नाम पर उसके प्लाट को कॉमर्शियल बताकर 15 हजार रूपये की रि*श्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी चौकी भिवाडी द्वारा अनिल कयाल उप महानिरीक्षक पुलिस-चतुर्थ के सुपरवीजन में एसीबी चौकी भिवाडी के प्रभारी परमेश्वर लाल उप अधीक्षक पुलिस टीएलओ द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही की गई। जबकि यतेन्द्र सहायक प्रशासनिक अधिकारी/ रीडर/पंजीयन लिपिक कार्यालय उप पंजीयक बहादुरपुर जिला अलवर कार्यवाही की भनक लगने पर ट्रेप पार्टी को देखकर मौके से फरार हो गया, जिसकी दस्तयाब जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !