Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ओपनएआई को खरीदने के लिए एलन मस्क के ऑफर को कंपनी ने ठुकराया

अमेरिका: एलन मस्क के ओपनएआई को खरीदने के प्रस्ताव को कंपनी ने ठुकरा दिया है और कहा है कि वह बिकाऊ नहीं है। शनिवार को ओपनएआई निदेशक मंडल की ओर से अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया है कि ओपनएआई बिकाऊ नहीं है और बोर्ड ने सर्वसम्मति से मस्क के उस हालिया प्रयास को अस्वीकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने प्रतिस्पर्धी को रोकने का प्रयास किया है।

The company rejected Elon Musks offer to buy OpenAI

ओपनएआई का कोई भी संभावित पुनर्गठन हमारे गैर-लाभकारी संगठन और एजीआई से मानवता को फायदा पहुंचाने के इसके मिशन को मजबूत करेगा। एलन मस्क ने इस हफ्ते की शुरुआत में ओपनएआई को खरीदने का प्रस्ताव दिया था। इसके लिए उन्होंने 97.4 खरब अमेरिकी डॉलर का ऑफर दिया था।

हालांकि, मस्क इस प्रस्ताव को ओपनएआई के मालिक और चैटजीपीटी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने ठुकरा दिया था और कहा था, नहीं, धन्यवाद। लेकिन अगर आप चाहें तो हम ट्विटर को 9.74 बिलियन डॉलर में खरीद लेंगे। ऑल्टमैन और मस्क ने साथ मिलकर ओपनएआई की शुरुआत की थी। कुछ मतभेदों के कारण बाद में मस्क ने कंपनी छोड़ दी थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !