कोटा: कोटा शहर के कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर रात के अंधेरे में घर के बाहर खड़ी बाइक को चुराकर फ*रार हो गए है। शातिर चोर ने गली से निकलते समय बाइक को स्टार्ट नहीं किया। पैदल-पैदल की गली के बाहर ले गया। चोरी की घटना गली में एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार श्रीपुरा लक्की स्कूल के पीछे रहने वाले सद्दाम हुसैन ने बताया कि वो अक्सर बाइक को मकान के अंदर खड़ी करते हैं। शादी से रात 12 बजे लौटने के बाद थकान के चलते बाइक को अंदर खड़ी करना भूल गए। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने भी बाइक नहीं मिली।
गली के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर नजर आए। जिनमें एक पैदल-पैदल चलते हुए दिखाई दिया। जबकि दूसरा चोर बाइक को लुढ़का कर ले जाता हुआ दिखाई दिया। सद्दाम ने बताया कि बाइक 2022 मॉडल की थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
