नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के जमाकर्ताओं को राहत दी है। आरबीआई ने बैंक पर लगाए गए अपने कई प्रति*बंध में ढील दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने आरबीआई के हवाले से बताया कि 27 फरवरी से अपने बैंक अकाउंट से लोग 25,000 रुपये तक निकाल सकेंगे।
आरबीआई ने हाल ही में सहकारी बैंक पर निगरानी संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए कई प्रति*बंध लगाए थे। इस कारण लोग पैसा नहीं निकाल पा रहे थे। आरबीआई ने मामले में एक साल के लिए बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था। फिलहाल कामकाज के प्रबंधन के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक श्रीकांत को प्रशासक नियुक्त किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
