Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की ह*त्या, सूटकेस में मिला श*व

हरियाणा: हरियाणा के रोहतक में शनिवार की सुबह सांपला बस स्टैंड के पास एक युवती का श*व मिला, जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि वो उनकी कार्यकर्ता थीं। जानकारी के अनुसार हरियाणा में नगर निगम चुनाव के दिन रोहतक-दिल्ली एनएच पर सांपला बस स्टैंड के पास महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का श*व मिलने से राजनीतिक घमासान मच गया है।

 

Himai Narwal Congress Rohtak Haryana News 02 March 25

 

 

कांग्रेस ने मृ*तका की पहचान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में युवा कांग्रेस की पदाधिकारी हिमानी नरवाल के रूप में की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले में राजनीति नहीं दिख रही है। सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि हमें कल सुबह सूचना मिली कि बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में एक लड़की का श*व मिला है। पुलिस ने बताया कि लड़की की पहचान कर ली गई है और मामला दर्ज कर लिया गया है, हमारी चार टीमें इस पर काम कर रही हैं, हम जल्द ही इस केस को सुलझा लेंगे।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि इसमें हमें कहीं राजनीति नहीं दिखती है, बाकी हम हमारा काम कर रहे हैं। इस मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और सूटकेस में मिले श*व को कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की ह*त्या का समाचार बहुत ही दुखद और चौंकाने वाला है।

 

 

एक लड़की की इस तरह ह*त्या होना और उसका सूटकेस में श*व मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है। हुड्डा ने इसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करने और पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !