Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ट्रंप के टैरिफ के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में हड़कंप

अमेरिका: मैक्सिको, कनाडा और चीन पर आज से टैरिफ लागू किए जाने की ट्रंप की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। डाउ जोंस में 1.4%, एसएंडपी 500 में 1.75% और नैसडैक में 2.6% की गिरावट हुई है। हालांकि रेसिप्रोकल टैरिफ दो अप्रैल से लागू होंगे लेकिन सोमवार को ट्रंप ने पुष्टि की है कि मंगलवार से मैक्सिको और कनाडा के सामान पर अमेरिका में 25% तक और चीन के सामान पर 10% का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा।

American stock markets update after Trumps tariffs

इस बीच चीन, कनाडा और मैक्सिको ने अमेरिकी सामान पर जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा बिल्कुल साफ है कि अगकर ट्रंप टैरिफ लगाते हैं, तो हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा में आने वाले 155 अरब डॉलर के उत्पादों पर जवाबी टैरिफ लगाया जाएगा और इसकी तत्काल शुरुआत 30 अरब डॉलर के सामान से होगा।

ये तीनों देश अमेरिका के शीर्ष व्यापार साझेदार वाले देश हैं और टैरिफ के मुद्दे से ट्रेड वॉर भड़कने का अंदेशा और बढ़ गया है। पहले से ही कमजोर प्र*दर्शन कर रहे भारतीय शेयर बाजार के लिए यह खबर और निराशानजक है। भारत का सेंसेक्स पिछले एक महीने में करीब 5% टूट चुका है और बीते शुक्रवार को इसमें करीब 1400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !