Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ग्रीष्म ऋतु में 2 हजार 500 हेड पंप लगाए जाएंगे 

जयपुर: राजस्थान प्रदेश लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा है, जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि एवं पशुपालन पर भी असर पड़ता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस गंभीर समस्या को समझते हुए बुधवार को विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए पेयजल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। इससे न केवल जल संकट से परेशान लाखों परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा बल्कि पर्याप्त जल उपलब्धता से किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ होगा।
2 thousand 500 head pumps will be installed in summer in rajasthan
इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में आमजन को आसानी से पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 19 फरवरी को प्रस्तुत किए गए बजट में 1500 हैंडपंपों की घोषणा को बढ़ाकर 2500 हैंडपंपों की घोषणा की गई है। उन्होंने  प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में उत्पन्न पेयजल सम्बन्धी समस्या का तत्काल निराकरण करने के लिए प्रत्येक जिला कलक्टर को समर कंटीजेंसी के अन्तर्गत एक करोड़ रुपये का अन्टाइड फंड भी उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित किया है।
Dr. Ganpat Lal Verma is a leading name in the field of physiotherapy
पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 70 करोड़ रुपए के होंगे कार्य :
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 70 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य करवाये जाने की घोषणा की है। उन्होंने नारायणपुरा, ज्ञानपुरा, मुंडावरा, बिलाली, रतनपुरा,कराना, गढी, बामनवास कांकड तथा बड़ागांव में पाइप लाइन सहित नलकूप निर्माण कार्य (बानसूर) कोटपूतली- बहरोड  के लिए 2 करोड़ 25 लाख रूपये एवं पावटा प्रागपुरा के लिए पेयजल योजना के लिए 20 करोड़ रुपए की घोषणा की है।
उन्होंने भीलवाड़ा जिले के रूणिया बरडा, भवानीपुरा, सरसिया, रीको पीपलूंद हेतु जल आपूर्ति  योजना के लिए 25 करोड़ रूपये सहित सीकर जिले के खण्डेला में पेयजल सम्बन्धी विभिन्न  कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए की घोषणा की है।
झोटवाड़ा में होगा उच्च जलाशय का निर्माण: मुख्यमंत्री ने राजसमंद जिले के मोही, कुंवारिया, बडारडा में जलापूर्ति योजना संवर्धन के कार्य के लिए 14 करोड़ एवं जयपुर जिले के झोटवाड़ा में वार्ड 39 में उच्च जलाशय का निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए की घोषणा की है।
बीसलपुर परियोजना से जुड़ेगा चौमू:  मुख्यमंत्री ने चौमूं को बीसलपुर परियोजना से जोड़ने के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट कार्य के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की है।

राधा स्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉक्टर गणपत लाल वर्मा का फिजियोथैरेपी

के क्षेत्र में अग्रणी नाम, सैकड़ों मरीजों का कर चुके उपचार

संपर्क करें:

डॉ. गणपत लाल वर्मा

राधास्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर

पता: सर्किट हाउस रोड, शनिमहाराज मंदिर के सामने, सवाई माधोपुर

संपर्क: +91-7891650872, +91-7014106646

समय: सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !