Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान गैस ने CNG उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, इतनी हुई सस्ती

जयपुर: राज्य सरकार के उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) सहित उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली डीपीएनजी, सीपीएनजी, आईपीएनजी प्राकृतिक गैस की दरों में कमी कर सभी वर्ग (आल सेगमेंट) के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब राजस्थान स्टेट गैस के सीएनजी स्टेशनों पर आमनागरिकों को सीएनजी गैस 2 रु. 12 पैसे प्रति किलोग्राम सस्ती उपलब्ध होगी

 

Rajasthan Gas gave a big relief to CNG consumers in kota

 

 

 

नई दरें गुरुवार रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। सचिव माइंस एवं चेयरमेन आरएसजीएल टी. रविकान्त ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को राज्य विधान सभा में वित एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए सीएनजी पीएनजी की वेट दर 10 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के उपक्रम आरएसजीएल ने गुरुवार रात 12 बजे से नई दरें लागू करने का निर्णय करते हुए आम नागरिकों को राहत प्रदान की है।

 

 

Dr. Ganpat Lal Verma is a leading name in the field of physiotherapy

 

 

राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल द्वारा जारी नई दरों के अनुसार अब कोटा में आमनागरिकों को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस सीएनजी में 2.12 रु. प्रति किलो की राहत देते हुए अब 91 रु. 09 पैसे प्रति किलोग्राम उपलब्ध होगी।

 

 

इसी तरह से घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस डीपीएनजी में 1.25 रु. की राहत देते हुए 49 रु. 35 पैसे प्रति एससीएम, व्यावसायिक पाइप्ड नेचुरल गैस सीपीएनजी में 1.50 रु. की राहत देते हुए 64 रु. 50 पैसे प्रति एससीएम, औद्योगिक पाइप्ड नेचुरल गैस आइपीएनजी में 1.41 रु. की राहत देते हुए 60 रु. 59 पैसे प्रति एससीएम की दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार के उपक्रम आरएसजीएल ने कोटा में गुरुवार रात 12 बजे से राहत देने का निर्णय किया है।

 

राधा स्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉक्टर गणपत लाल वर्मा का फिजियोथैरेपी

के क्षेत्र में अग्रणी नाम, सैकड़ों मरीजों का कर चुके उपचार

संपर्क करें:

डॉ. गणपत लाल वर्मा

राधास्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर

पता: सर्किट हाउस रोड, शनिमहाराज मंदिर के सामने, सवाई माधोपुर

संपर्क: +91-7891650872, +91-7014106646

समय: सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !