Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया बजरिया सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने सुबह साढे दस बजे बजरिया स्थित सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने फल एवं सब्जी विक्रेताओं द्वारा बेतरतीब ढंग से ठेले लगाकर रास्ते अवरूद्ध करने के संबंध में नगर परिषद आयुक्त को ठेलों को व्यवस्थित करवाने के निर्देश दिए।

Collector did inspection Bajaria vegetable market sawai madhopur
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने फल एवं सब्जी विक्रेताओं के संगठन पदाधिकारियों के साथ नगर परिषद आयुक्त को वार्ता कर सब्जी मंडी को व्यवस्थित करवाने में सहयोग के लिए आग्रह किया। उन्होंने फल एवं सब्जी विक्रेताओं को प्लास्टिक कैरी बेग्स का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया तथा जागरूकता का संदेश भी दिया।कलेक्टर ने फल एवं सब्जी विक्रेताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं भी सुनी तथा नगर परिषद आयुक्त को यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सब्जी मंडी में सफाई की व्यवस्था दुरस्त करवाने तथा गंदगी नहीं हो इसके लिए प्रभावी कार्य योजना के अनुसार कार्य करवाने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !