Sunday , 7 June 2026
Breaking News

क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं वनरक्षक चार लाख इकसठ हजार रूपये रि*श्वत लेते गिर*फ्तार

जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये धीरेन्द्र सिंह पुत्र रामगोपाल सिंह निवासी नादसा जागीर, तहसील रायपुर जिला भीलवाडा हाल क्षेत्रीय वन अधिकारी, कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज उदयपुर (पश्चिम) वन मण्डल उदयपुर एवं अब्दुल रउफ (रूआब) पिता अब्दुल रज्जाक निवासी, रजा नगर सवीना, जिला उदयपुर हाल वनरक्षक कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज उदयपुर (पश्चिम) वन मण्डल उदयपुर 4 लाख 61 हजार रूपये रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है।

 

Udaipur ACB action on Regional Forest Officer and Forest Guard Bhilwara

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली की परिवादी फर्म द्वारा वन विभाग उदयपुर में कालामंगरा-सी व बोरमाल-सी क्षेत्र में मृदा कार्य एवं लवकुश वाटिका उदयपुर क्षेत्र में गार्ड चौकी व टिकिट विंडो का कार्यादेश होने पर परिवादी द्वारा उक्त अलग-अलग क्षेत्र में कार्य करवाये जा रहे है।

 

 

 

 

परिवादी ने बताया की उक्त अलग-अलग क्षेत्र में वर्तमान समय तक जितना काम करवा चूका हूँ उसका वन विभाग से भौतिक सत्यापन करवाने के पश्चात् अलग-अलग राशि के बिल पेश किये गये थे, जिसकी लगभग कुल राशि 34,43,000 रूपये है। उक्त समस्त बिलों का भौतिक सत्यापन होने के पश्चात् धीरेन्द्रसिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा बिलों को पारित करने की एवज में परिवादी से 10.60 प्रतिशत रि*श्वत राशि कमीशन के रूप में डी.एफ.ओ. मुकेश सेनी व सी.सी.एफ. सेडूराम यादव के लिये तथा 12.40 प्रतिशत स्वयं धीरेन्द्रसिंह रेन्जर व अधिनस्थ स्टाफ के लिये कमीशन के रूप में रि*श्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

 

 

 

 

जिस पर राजेन्द्र प्रसाद गोयल, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों, उदयपुर रेन्ज, उदयपुर के सुपरवीजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर के नेतृत्व में मय डॉ. सोनू शेखावत पुलिस निरीक्षक एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी धीरेन्द्र सिंह पुत्र रामगोपाल सिंह तथा अब्दुल रउफ (रूआब) पिता अब्दुल रज्जाक को रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया हैं।
आरोपीयों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !