नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है जिस पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बिल्कुल सही कहा है। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं। हम सब लोगों के नेता हैं। वो बहुत ही सक्षम और काबिल हैं। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उन्होंने बोलने की कोशिश की थी।
लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया और आज भी उन्हें बोलने नहीं दिया गया है। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक, गलत और निंदनीय कहा। उन्होंने आगे कहा कि मैं स्पीकर का सम्मान करता हूं लेकिन पता नहीं क्या दबाव है और क्यों ऐसा हो रहा है कि समझ नहीं आ रहा है।