दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया के जंगलों में लगी भीषण आग में अब तक कम से कम 27 लोगों की मौ*त होने की खबर है। ये जानकारी दक्षिण कोरिया के आंतरिक मंत्रालय ने गुरुवार, 27 मार्च को एक बयान में दी है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मृ*तकों में ज्यादातर की उम्र 60 और 70 साल थी। जंगल की इस आग में 32 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले 26 लोगों की मौ*त और 30 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई थी। आग के कारण हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।
कई प्राचीन स्थल भी इस आग की चपेट में आए हैं। इनमें एक 1300 साल पुराना बौद्ध मंदिर भी शामिल है, जो जंगल की आग के कारण नष्ट हो गया। दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित जंगलों में 21 मार्च को आग लगी थी। जंगल की इस आग ने एक हफ्ते के अंदर 35,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। अधिकारियों का मानना है कि तेज हवाओं और सूखी जमीन के कारण आग तेजी से फैली है। वहीं तेज हवाओं के कारण हेलीकॉप्टरों को चलाना भी खतरनाक हो गया है। मंगलवार को आग बुझाने के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।