नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सदन में नहीं बोलने दिया जाता के आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने एक प्राइवेट न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि राहुल गांधी को शायद मालूम नहीं होगा, लेकिन आपको तो मालूम होना चाहिए। पार्लियामेंट में बोलने के रूल होते हैं।
बजट पर चर्चा हुई और उनको 42 प्रतिशत समय दिया गया। ये उनको तय करना है कि किसको बोलना है, हम कैसे रोक सकते हैं। सब डिपार्टमेंट पर चर्चा हुई। बड़ा-बड़ा 40 प्रतिशत टाइम विपक्ष को दिया गया। वो विपक्ष के सम्माननीय नेता हैं। वो तो वियतनाम थे तो कैसे बोल सकते हैं। जब मैं आऊंगा तब बोलूंगा…यह पार्लियामेंट है, पार्टी का दफ्तर नहीं। यहां कुछ नियम बने हैं।
अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि आपकी पार्टी को कितने घंटे बोलने के लिए समय दिया गया और आप क्यों नहीं बोले। राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि विपक्ष के नेता को संसद में बोलने दिया जाता है। जब भी मैं बोलने के लिए खड़ा होता हूं तो मुझे बोलने नहीं दिया जाता है। पता नहीं, संसद किस तरह से चल रही है। जो हम कहना चाहते है, हमें कहने नहीं देते।
Tags Amit Shah BJP Congress Hindi News Home Minister Amit Shah India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Parliament Politics Rahul Gandhi Rahul Gandhi News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम
पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …
राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट
सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …
पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
