Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दुबई से जयपुर लाया गया लॉरेंस गैं*ग का बड़ा गैं*गस्टर

जयपुर: राजस्थान में रंग*दारी की ध*मकी और फा*यरिंग की घटनाओं के मामले में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने लॉरेंस विश्नोई-रोहित गोदारा गैं*ग के सक्रिय ब*दमाश आदित्य जैन उर्फ टोनी को दुबई से गिर*फ्तार किया है। आरोपी आदित्य जैन उर्फ टोनी को टीम आज शुक्रवार को सुबह 8 बजे दुबई से जयपुर लेकर पहुंची है।

 

 

Aditya Jain Dubai Police Rajasthan Police Jaipur News 04 April 25

 

 

वह रोहित गोदारा और लॉरेंस विश्नोई के लिए काम करता था और दुबई से राजस्थान समेत यूपी, हरियाणा, दिल्ली जैसे राज्यों में रोहित एंड कंपनी का काम देखता था। विदेशी नंबरों की सिम उपलब्ध कराने से लेकर किसे टारगेट करना है, इन सबकी जिम्मेदारी टोनी संभालता था। एजीटीएफ को काफी समय से उसकी तलाश थी। टीम दुबई से आदित्य जैन को लेकर आज सुबह आठ बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंची है। इसके बाद उसे पुलिस मुख्यालय लाया गया है।

 

 

 

 

अब उससे पूछताछ और अनुसंधान किया जाएगा। गैं*गस्टर आदित्य के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। अधिकतर रंग*दारी समेत अन्य केस हैं। एक केस फा*यरिंग करने का भी है। उसकी लोकेशन यूएई में मिली थी। उसके बाद एजीटीएफ टीम उसे लेकर जयपुर पहुंची है।

 

 

टोनी की कई सालों से थी तलाश: एमएन दिनेश

एडीजी क्रा*इम एमएन दिनेश ने बताया कि उनकी टीम आरोपी टोनी के पीछे कई समय से लगी हुई थी। राजस्थान में आने वाले ध*मकी भरे कॉल की जब जांच की जाती थी तो हमेशा टोनी के बारे में जानकारी मिलती थी। इसलिए डीआईजी योगेश यादव, एएसपी नरोत्तम वर्मा ने इंटरपोल द्वारा उसके खिलाफ एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था।
इसके बाद एएसपी सिद्धांत शर्मा, सीआई मनीष शर्मा, सुनील जंगिड़, रवींद्र प्रताप की एक टीम ने टोनी को UAE में ढूंढ लिया। फिर सीबीआई के जरिए UAE को इंटरपोल रेफरेंस भेजा गया। इस रेड कॉर्नर नोटिस और इंटरपोल रेफरेंस के आधार पर UAE पुलिस अधिकारियों ने आदित्य जैन को हिरासत में लिया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !