जयपुर: जिला कलकटर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से अ*वैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त दल ने जिले के विभिन्न स्थानों पर अ*वैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 9 डंपर सहित 12 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई की एवं 12 लाख से अधिक की जुर्माना राशि आरोपित की।
खनन अभियंता श्याम कापड़ी ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई दल ने बगरू थाना क्षेत्र में खनिज चुनाई पत्थर से लदे 5 डंपर, महला थाना क्षेत्र में 2 डंपर, भांकरोटा थाना क्षेत्र में एक डंपर, गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में 1 डंपर एवं 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेज थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। सभी वाहन बिना वैध ई-रवन्ना खनिज चुनाई पत्थर का परिवहन कर रहे थे। कार्रवाई के पश्चात टीम ने वाहनों को संबंधित थानों को सुपुर्द किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
