Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सावरकर पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

नई दिल्ली: सावरकर पर विवादित टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ आप*राधिक मानहानि की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी करने के निचली अदालत के आदेश को रद्द करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले की सुनवाई जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने की।

Supreme Court gives relief to Rahul Gandhi in the matter of comment on Savarkar

लाइव लॉ के अनुसार , जस्टिस दत्ता ने राहुल गांधी का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी से कहा क्या आपके क्लाइंट को पता है कि महात्मा गांधी ने भी वायसराय को संबोधित करते समय आपका वफादार सेवक शब्द का इस्तेमाल किया था? जस्टिस दत्ता ने कहा कि उन्हें (राहुल गांधी) स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में गैर-जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए। आपने एक अच्छा कानूनी मुद्दा उठाया है और आपको स्टे का हक भी है।

हमें यह मालूम है, लेकिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जा सकता। जब आपको भारत के इतिहास या भूगोल की जानकारी ही नहीं है। उन्होंने कहा कि वो एक सम्मानित व्यक्ति हैं, एक राजनीतिक दल के नेता हैं। तो फिर ऐसे मामलों को क्यों भड़*काते हैं? आप अकोला जाकर ऐसा बयान देते हैं, जहां सावरकर की पूजा की जाती है? ऐसा मत कीजिए। आप ऐसा बयान क्यों देते हैं?। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान साल 2022 में सावरकर को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने महाराष्ट्र में आयोजित एक रैली में वीर सावरकर को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !