कोटा: कोटा जिले में एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हा*दसे में एक युवक की मौ*त हो गई है। वहीं हा*दसे में 3 लोग घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार चारों दोस्त सोमनाथ से दर्शन कर वापस श्योपुर पर लौट रहे थे। रास्ते में आज सुबह करीब 9 बजे कोटा जिले के बूढ़ादीत थाना क्षेत्र में हा*दसा हो गया।
श*व को सुल्तानपुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बूढ़ादीत थाना एएसआई नन्द लाल सैनी ने बताया कि कार सवार चारों दोस्त चेतन शर्मा (46), धर्मेंद्र सिंह मीणा (46), देवेंद्र गुर्जर (45) और धर्मेंद्र गौतम (35) श्योपुर के रहने वाले है। चारों चेतन की कार से सोमनाथ दर्शन के लिए गए थे। कोटा होते हुए आज वापस श्योपुर लौट रहे थे।
कार को धर्मेंद्र सिंह मीणा चल रहा था। सनीजा बावड़ी के पास सड़क पर जानवर को बचाने के चक्कर में कार का बैलेंस बिगड़ गया और सफेदे के पेड़ से जा टकराई। धर्मेंद्र मीणा स्टेयरिंग में फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक मौ*त हो गई। वहीं अन्य 3 घायल हो गए। घायलों को कोटा रेफर किया गया है।