Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

तेजस्वी यादव ने जाति जनगणना को लेकर पीएम मोदी को लिखा पत्र

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जाति जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसे उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी, देशभर में जाति जनगणना कराने की आपकी सरकार की हालिया घोषणा के बाद मैं आपको यह पत्र उम्मीद के साथ लिख रहा हूं। कई सालों तक आपकी सरकार और एनडीए गठबंधन ने जाति जनगणना की मांग को यह कहकर ठुकरा दिया कि यह समाज को बांटने वाली और गैर-जरूरी है।

Tejashwi Yadav wrote a letter to PM Modi regarding caste census

तेजस्वी यादव ने पत्र में बिहार द्वारा अपने स्तर पर शुरू किए गए जाति सर्वेक्षण पर केंद्र सरकार की ओर किए गए प्रश्नों का जिक्र किया। तेजस्वी यादव ने लिखा है कि जब बिहार ने अपने स्तर पर जाति सर्वेक्षण शुरू किया, तो केंद्र सरकार और उसके वरिष्ठ कानून अधिकारियों ने उसमें कई अड़चनें पैदा कीं। आपकी पार्टी के नेताओं ने तो यह तक पूछ लिया कि ऐसे आंकड़े इकट्ठा करने की जरूरत ही क्या है। इस मुद्दे पर कई अपमानजनक और असंवेदनशील टिप्पणियां भी की गई।

उन्होंने आगे कहा कि अब आपकी सरकार का यह देर से लिया गया फैसला यह दिखाता है कि आप यह मानने लगे हैं कि हमारे समाज के हाशिये पर रह रहे नागरिकों की आवाज को अनसुना नहीं किया जा सकता। तेजस्वी यादव ने अपने इस पत्र में जाति जनगणना को सामाजिक न्याय की दिशा में पहला कदम बताया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !