जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में दर्दनाक हा*दसा हो गया। जानकारी के अनुसार डंपर ने दो चचेरी बहनों समेत तीन लोगों को कु*चल दिया है। इस हा*दसे में तीनों की मौके पर ही मौ*त हो गई। ड्राइवर डंपर को मौके पर छोड़कर फरा*र हो गया। दोनों युवतियां नौकरी पर जा रही थीं। यह मामला बस्सी थाना इलाके का सुबह 8:45 बजे का है। बस्सी थाने के एएसआई तोताराम ने बताया कि 3 बस्सी के दिपुरा गांव निवासी खुशी शर्मा (21) और प्रिया शर्मा (22) चचेरी बहनें थी।
दोनों बस्सी स्थित एक एनजीओ में जॉब करती थीं। आज सुबह दोनों एनजीओ जाने के लिए घर से निकली थीं। घर से कुछ दूरी पर ही उन्हें रानियां वास (दौसा) निवासी बाइक सवार अशोक कुमार बैरवा मिला। इस दौरान दोनों युवतियों ने अशोक से बस्सी तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। बस्सी ओवरब्रिज के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मा*र दी। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
डॉक्यूमेंट और मोबाईल से हुई पहचान:
हा*दसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर श*व पड़े थे और खू*न फैला हुआ था। तीनों श*व को एम्बुलेंस से बस्सी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने डंपर को सड़क से हटवाया। जेब से मिले मोबाइल और डॉक्यूमेंट के आधार पर दोनों युवतियों की पहचान हुई। हा*दसे की जानकारी मिलने पर युवतियों का परिवार बस्सी सीएचसी पहुंचा। डंपर बस्सी चक से तूंगा की तरफ जा रहा था। हा*दसे के वक्त डंपर खाली था। युवक अशोक के बैग से हथौड़ी और खुरपी मिली है। अशोक बस्सी में अपने रिश्तेदारों के पास किराए का कमरा लेकर रह रहा था।