Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राजस्थान में पहली बार रि*श्वत लेते हुए विधायक गिर*फ्तार, जाने क्या है मामला

जयपुर: बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा सीट से विधायक भारत आदिवासी पार्टी के जयकृष्ण पटेल को रविवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बीस लाख रुपए की रि*श्वत लेते हुए गिर*फ्तार किया है। राजस्थान में यह पहली बार है जब कोई विधायक रि*श्वत लेते हुए गिर*फ्तार हुआ है। एसीबी डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने विधायक के गिर*फ्तार होने के बाद प्रेस वार्ता में बताया कि शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार ने बताया था कि विधायक जयकृष्ण पटेल अ*वैध खनन का आरोप लगाते हुए विधानसभा में बार-बार प्रश्न लगाकर हम पर दबाव बना रहे हैं और रि*श्वत की मांग कर रहे हैं।

ACB Action on Bagidora MLA Jaikrishan Patel Rajasthan News

शिकायत के आधार पर एसीबी इंटेलिजेंस जयपुर की टीम ने शिकायत का वेरिफिकेशन किया। जिसमें पाया गया कि विधायक की ओर से ढाई करोड़ रुपए की रि*श्वत मांग की गई और रि*श्वत की राशि को किस्तों में देने के लिए दबाव बनाया गया। एसीबी डिजी मेहरड़ा ने आगे बताया कि विधायक ने दस करोड़ रुपए की रि*श्वत मांगी थी और डील ढाई करोड़ रुपए में तय हो गई। पहली किश्त के बीस लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिर*फ्तार किया है। हालांकि, पैसा लेकर एक व्यक्ति फ*रार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।.

डीजी मेहरड़ा ने बताया कि रि*श्वत की पहली किश्त लेने के लिए विधायक जयकृष्ण पटेल रविवार को जयपुर आए थे। इस दौरान विधायक के सरकारी आवास पर एसीबी की टीम ने विधायक जयकृष्ण पटेल और विजय कुमार पटेल को ट्रैप कर गिर*फ्तार किया है। बांसवाड़ा की बागीदौरा सीट पर कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने 2023 में जयकृष्ण पटेल को चुनाव हराया था। लेकिन, साल 2024 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए मालवीय के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई बागीदौरा सीट पर उपचुनाव में जयकृष्ण पटेल ने चुनाव जीता।

विधायक की गिर*फ्तार पर भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट से लोकसभा सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि हमें पहले से ही ऐसा ड*र था, हमारे विधायक को साजिश कर फंसाया गया है। राजस्थान में यह हो रहा है कि तीसरी पार्टी अगर मजबूती से उभरती है तो उसकी छवि खराब करने का षड्यंत्र रचा जाता है, जयकृष्ण पटेल उसी का शिकार हुए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !