Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बीजेपी के लोग सेना को कर रहे हैं अपमानित: प्रियंका गांधी  

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सेना पर दिए गए बयान पर कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। केरल के वायनाड से कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि बीजेपी के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उप मुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है।

BJP people are insulting the army Priyanka Gandhi

पूरे देश की जनता सेना के शौर्य पर गौरवान्वित है लेकिन बीजेपी के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और बीजेपी अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है। बीजेपी ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?

जगदीश देवड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते सुनाई पड़ रहे हैं यशस्वी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे। पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक… उनके चरणों में नतमस्तक हैं। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, जितना कहा जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजाकर स्वागत करिए। कांग्रेस ने इसे सेना का अपमान कहा है तो वहीं बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस डिप्टी सीएम के बयान को तोड़- मरोड़कर पेश कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !