Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विज्ञान को आसान भाषा में समझाने वाले एस्ट्रोफिजिसिस्ट डॉ. जयंत नार्लीकर का निधन

नई दिल्ली: मशहूर एस्ट्रोफिजिसिस्ट यानी खगोल भौतिक विज्ञानी डॉ. जयंत नार्लीकर का निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनके करीबी रिश्तेदारों ने दी है। डॉ. नार्लीकर 87 साल के थे। उनके निजी सचिव ने बीबीसी मराठी को बताया कि 19 मई की रात नींद में ही उनका निधन हो गया। डॉ. नार्लीकर न केवल खगोल भौतिक विज्ञानी थे बल्कि वो एक साइंस कम्युनिकेटर भी थे।

Astrophysicist Dr. Jayant Narlikar, who explained science in simple language, passed away

इसका मतलब है कि वो जटिल वैज्ञानिक जानकारी को आसान भाषा में समझाते थे। ‘पद्म भूषण’ और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित डॉ. जयंत नार्लीकर की विज्ञान कथाएं और विज्ञान से जुड़े लेखन को काफी पसंद किया जाता है। महाराष्ट्र सरकार ने डॉ. नार्लीकर को ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

कौन थे डॉ. जयंत नार्लीकर: 

जयंत नार्लीकर का जन्म 19 जुलाई 1938 को हुआ था। उनके पिता विष्णु वासुदेव नार्लीकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में गणित के प्रोफेसर थे, जबकि उनकी मां सुमति संस्कृत की विद्वान थीं। नार्लीकर ने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी में हासिल की और आगे की पढ़ाई के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गए।

1972 में डॉ. नार्लीकर भारत लौट आए और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) में खगोल विज्ञान विभाग के प्रमुख का पद संभाला। बाद में, 1988 में उन्हें इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफ़िज़िक्स (आयुका) संस्थान का फाउंडर डायरेक्टर नियुक्त किया गया। जयंत नार्लीकर ‘होयल-नार्लीकर थ्योरी ऑफ ग्रैविटी’ के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !