Sunday , 7 June 2026
Breaking News

 अभिनेत्री रान्या राव को सोने की त*स्करी के मामले में मिली जमानत

नई दिल्ली: कन्नड़ और तमिल फिल्मों की अभिनेत्री रान्या राव को दुबई से बेंगलुरु लौटते समय गैरकानूनी तरीके से 14.8 किलोग्राम सोना लाने के मामले में डिफॉल्ट जमानत मिल गई है। यह जमानत उन्हें स्पेशल कोर्ट फॉर इकोनॉमिक्स ऑफेंस ने दी है। लेकिन इस जमानत के बावजूद वो फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकतीं, क्योंकि केंद्र सरकार की एजेंसियों ने उनके खिलाफ विदेशी मुद्रा संरक्षण एवं त*स्करी रोकथाम अधिनियम के तहत एक और मामला दर्ज किया है।

Actress Ranya Rao Gold News 21 May 2025

स्पेशल कोर्ट फॉर इकोनॉमिक्स ऑफेंस के न्यायाधीश विश्वनाथ सी गौड़र ने रान्या राव और उनके साथी तरुण कोंडूरू राजू को जमानत देते समय कुछ शर्तें रखीं। न्यायाधीश विश्वनाथ सी गौड़र ने कहा कि अगर उन्होंने किसी भी शर्त का उल्लघंन किया तो उनकी जमानत तुरंत रद्द कर दी जाएगी। अभिनेत्री रान्या राव उर्फ हर्षवर्धनी रान्या को 3 मार्च को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया विभाग ने सोने की त*स्करी के मामले में गिर*फ्तार किया गया था। उनसे बरामद किए गए सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई गई थी। बाद में रान्या राव के साथी तरुण कोंडूरू राजू और कर्नाटक के बेल्लारी के एक जौहरी, साहिल साकरिया जैन को भी गिर*फ्तार किया गया।

उन्हें जो जमानत मिली है, उसे ‘डिफ़ॉल्ट जमानत’ कहा जाता है क्योंकि उन्हें कस्टम एक्ट के तहत गिर*फ्तार किया गया था। इस कानून के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को गिर*फ्तार किया जाता है, तो अभियोजन पक्ष को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 187(2) के तहत 60 दिनों के भीतर ‘अभियोजन शिकायत’ दाखिल करनी होती है।

यह अभियोजन शिकायत ठीक उसी तरह दर्ज की जाती है जिस तरह किसी आ*पराधिक मामले में चार्जशीट दर्ज की जाती है। लेकिन इस मामले में जमानत का आदेश बेअसर है क्योंकि केंद्रीय एजेंसियों ने 22 अप्रैल को उनके खिलाफ कोफेपोसा कानून की धाराएं लागू कर दी थीं। इस कानून के तहत रिहाई आमतौर पर एक साल तक नहीं हो पाती है। रान्या राव की मां ने उनकी रिहाई के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई 3 जून को की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !