नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक इंटरव्यू शेयर करते हुए तीन सवाल किए हैं। इंटरव्यू में विदेश मंत्री भारत और पाकिस्तान संघर्ष पर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी ने सबसे पहला सवाल पूछा, “भारत को पाकिस्तान के साथ क्यों जोड़ा गया है?” दूसरे सवाल में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, “पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा साथ क्यों नहीं दिया?”
भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले संघर्ष के बाद 10 मई को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते की घोषणा की थी। राहुल गांधी ने इसी संदर्भ में अपना तीसरा सवाल किया, “ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए किसने कहा?”
22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर ह*मले के बाद छह मई और सात मई की दरमियानी रात भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में हवाई ह*मले किए थे। भारत ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत के कई सीमावर्ती इलाकों में गो*लाबारी शुरू कर दी थी और ड्रोन और मिसाइल ह*मले किए थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
