कोलकाता: कोलकाता के गार्डनरीच थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डालने के आरोप में 22 साल की लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को गुरुग्राम से गिर*फ्तार किया है।कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। छात्रा पुणे के सिंबायोसिस लॉ स्कूल में बीबीए-एलएलबी आनर्स के चौथे साल में पढ़ती है।
कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शर्मिष्ठा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी। हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर इसके लिए माफी मांग ली थी। लेकिन उसके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद में पुलिस ने उसे गिर*फ्तार कार लिया है।
गुरुग्राम की अदालत में पेश करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाकर शनिवार को यहां अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गार्डनरीच थाने में शर्मिष्ठा के खिलाफ बीती 15 मई को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था।
उसके बाद उनको नोटिस भेजने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस का कहना है कि वह पूरे परिवार के साथ अंडरग्राउंड हो गई थीं। बाद में उनके खिलाफ जारी वारंट के आधार पर उनकी गिर*फ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि शर्मिष्ठा ने वि*वादास्पद वीडियो वायरल होने और उसके विरो*ध के बाद सोशल मीडिया पर बिना शर्त माफी मांगते हुए विवा*दित वीडियो और संबंधित पोस्ट को हटा दिया था।
लेकिन कोर्ट ने इस मामले में वारंट जारी किया था। शर्मिष्ठा ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा था? कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड एक्टर्स की चुप्पी को लेकर एक वीडियो अपलोड किया था। इसी दौरान उन्होंने एक खास धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी।
Tags Hindi News India India News Kolkata Kolkata News Latest News Latest News Updates Latest Updates Operation Sindoor Police Sawai Madhopur App Sharmistha Panoli Social Media Top News Vikalp Times
Check Also
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …
श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा
बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …
सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी
सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …
सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील
नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
