नई दिल्ली: भारत में पूर्वोत्तर के राज्य असम में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 31 मई की शाम को जारी की गई एक रिपोर्ट में बाढ़ से असम के 12 जिलों में 175 गांवों के डूबने की जानकारी दी गई है।
असम के लखीमपुर में बाढ़ की वजह से कई स्थानीय लोग अपने घरों को छोड़कर ऊंचे इलाकों में चले गए हैं और अस्थायी टेंट लगाकर रह रहे हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान लखीमपुर जिले में हुआ है, जिला प्रशासन ने लखीमपुर में दस से अधिक राहत शिविर खोले हैं। भारी बारिश की वजह से असम राज्य की राजधानी गुवाहाटी में आई बाढ़ से लोग परेशान हैं। वहीं भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से सड़क और रेल परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
