Friday , 6 June 2025
Breaking News

सिक्किम में जमीन धंसने से सेना के तीन जवानों की मौ*त

सिक्किम: सिक्किम में रविवार देर रात जमीन धंसने से सेना के कम से कम तीन जवानों की मौ*त हो गई और छह अन्य लापता हैं। घटना मंगन जिले (उत्तरी सिक्किम) के चातेन इलाके की है। वहां सेना का एक कैंप पहाड़ी से गिरने वाले मलबे की चपेट में आ गया था। मलबे में चार जवान घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

landslide in Sikkim Soldiers news 03 June 25

बाकी जवानों की तलाश जारी है। मंगन जिले में चुंगथांग के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर अरुण थाताल ने पत्रकारों को बताया कि लाचेन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण जमीन धंसने की वजह से सेना का एक कैंप चपेट में आ गया। तीन जवानों के श*व बरामद कर लिए गए हैं। लापता जवानों की तलाश की जा रही है। इस हा*दसे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने दु:ख जताते हुए लिखा है कि सिक्किम में सेना के कैंप में भूस्खलन के कारण हमारे जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है।

देश हमारे शहीदों और उनके परिजनों का सदैव ऋणी रहेगा। चातेन लाचेन से करीब तीन किलोमीटर दूर है। वहां अक्सर जमीन धंसने की घटनाएं होती रहती हैं। इलाके में सेना के कई कैंप हैं। सेना के मृ*त जवानों की पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनीश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के तौर पर की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

RCB Stadium Bangalore News Update 05 June 2025

बेंगलुरु में मची भगद*ड़ से 11 लोगों की मौ*त

बेंगलुरु: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को हुई भग*दड़ में कम से कम …

The central government told when the census will be conducted

कब से होगी जनगणना, केंद्र सरकार ने बताया

नई दिल्ली: भारत सरकार ने जनगणना के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। जनगणना …

How much money did the champion RCB and the losing Punjab Kings team get

चैंपियन आरसीबी और हारने वाली पंजाब किंग्स टीम को कितने रुपए मिले?

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का फाइनल जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल का सूखा …

Monsoon session of Parliament announced

संसद के मानसून सत्र का किया एलान, इस दिन से होगा शुरू

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का एलान हो गया है। सत्र की शुरुआत 21 …

More than 1500 villages submerged due to floods in Assam

असम में बाढ़ से 1500 से ज्यादा गांव डूबे, जान-माल का भारी नुकसान

असम: असम में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !