Thursday , 23 April 2026
Breaking News

शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम राहत देने से हाई कोर्ट का इनकार

कलकत्ता: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 22 साल की लॉ स्टूडेंट और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के मामले में एक समुदाय के ऊपर की गई उनकी टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है। बार एंड बेंच के अनुसार जस्टिस पार्थ सारथी चटर्जी ने कहा कि उनकी (शर्मिष्ठा पनोली) टिप्पणियों से एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और भारत एक विविधतापूर्ण देश है। इसलिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करके इसका इस्तेमाल दूसरों को आहत करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

Kolkata High Court Sharmishta panoli news 04 June 25

जस्टिस चटर्जी पनोली की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें पनोली ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने और वीडियो पर अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर) को एक करने की मांग की है। लाइव लॉ के अनुसार कलकत्ता हाई कोर्ट ने शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 5 जून को की जाएगी। 30 मई को कोलकाता के गार्डनरीच थाने की पुलिस ने शर्मिष्ठा पनोली को गुरुग्राम से गिर*फ्तार किया है।

इसके बाद कोलकाता की स्थानीय अदालत ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कथित अपमानजनक वीडियो के मामले में पनोली को 14 दिनों की न्यायिक हिरा*सत में भेज दिया था। हालांकि, गिर*फ्तारी से कुछ दिन पहले उन्होंने वीडियो हटा दिया और एक्स पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !