बेंगलुरु: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को हुई भग*दड़ में कम से कम 11 लोगों की मौ*त हो गई है। इस घटना के बाद कर्नाटक में विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बसवराज बोम्मई ने पत्रकारों से बात करते हुए इस हा*दसे की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
इस हा*दसे और गैरजिम्मेदार सरकार की वजह से 11 लोगों की मौ*त हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कर्नाटक में मौजूदा सरकार को ‘अहंकारी’ बताते हुए बोम्मई ने कहा कि इनमें कोई मानवता नहीं है। हम मांग करते हैं कि इस घटना की जांच किसी हाई कोर्ट के मौजूदा जज से कराई जाए, जिसमें इस घटना की योजना बनाने और इसकी अनुमति देने वालों से पूछताछ की जानी चाहिए।.
उधर, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बीजेपी पर इस हा*दसे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था और हमें इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। स्टेडियम की क्षमता 35 हजार है लेकिन वहां 3 लाख से ज्यादा लोग थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस घटना के लिए माफी मांगते हैं, लेकिन फिर भी हम तथ्य जानना चाहते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
