नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला का एक्सियम-4 मिशन एक बार फिर टल गया है। ‘स्टैटिक फा*यर’ परीक्षण के बाद बूस्टर की जांच के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन लीक का पता चलने के बाद मिशन को रोक दिया गया है। इसरो ने कहा है कि लीक ठीक किए जाने के बाद फिर से इस मिशन को मंजूरी दी जाएगी।
वहीं स्पेसएक्स ने कहा है कि लीक ठीक करने के बाद वह नई लॉन्च की तारीख की घोषणा करेगा। इस मिशन के तहत भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यानी आईएसएस भेजा जाना है। इससे पहले शुभांशु शुक्ला को आठ जून को अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना होना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे 11 जून के लिए टाल दिया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
